Home उत्तराखंड लोहाघाट पुलिस ने मंदिर में रहने वाले एक बाबा को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया
उत्तराखंडअपराध

लोहाघाट पुलिस ने मंदिर में रहने वाले एक बाबा को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया

520

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में रहने वाले मंदिर के बाबा को पुलिस ने 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।
शुक्रवार को लोहाघाट पुलिस थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रुटिन चैकिंग के दौरान छमनियां क्षेत्र लोहाघाट के पास आरोपी कुबेर नाथ मूल निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा गुड़गांव हरियाणा के कब्जे से एक किलो 110 ग्राम चरस बरामद की। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी लोहाघाट क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा की तरह बतौर रहा करता था। जो क्षेत्र से चरस इकठ्ठा कर हरियाणा ले जाकर बेचता था। थाना निरीक्षक ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई हरीश प्रसाद, बजीर चंद, संजय जोशी, सुनील कुमार रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते