Home Uncategorized लोहाघाट से लाखों की चपत लगाकर गहने बनाने वाला कारीगर फरार
Uncategorizedउत्तराखंड

लोहाघाट से लाखों की चपत लगाकर गहने बनाने वाला कारीगर फरार

1.2k

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में स्वर्ण आभूषण का कार्य करने वाला कारीगर लाखों का सोना लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने तहरीर के बाद कारीगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नगर लोहाघाट में चार दिन पूर्व नगर में स्वर्ण आभूषण का कार्य करने वाला कारीगर शेख सिंकदर लोहाघाट से फरार हो गया। स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं को फरार होने का तब पता चला जब उनकी दुकानों में ग्राहक आए। उन्होंने कारीगर से फोन से संपर्क करना चाहा स्विच ऑफ आया। अन्य विक्रेताओं ने संपर्क करना चाहा तो उन्हें भी निरासा हाथ लगी। जिसमें सभी ने मिलकर लोहाघाट थाने में फरार कारीगर के खिलाफ तहरीर दी। लोगों के मुताबिक कारीगर पश्चिमी बंगाल का बताया जा रहा है। जिसमें वह लोहाघाट, खेतीखान, गंगोलीहाट, चम्पावत, बाराकोट आदि स्थानों के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं के आर्डर पर गहने आदि बनाता था। जिसमें लोग पहले उसे गहने बनाने के लिए सोना देते थे। हालांकि अभी यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि कारीगर कितने लाख का सोना लेकर फरार हुआ है। सोमवार को थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नगर के स्वर्ण आभूषण विक्रेताओं की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी कारीगर शेख सिंकदर के खिलाफ 316,2 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते