Home उत्तराखंड वाह, एबीसी अल्मा मेटर स्कूल ने रचा इतिहास, एक साथ 32 छात्र- छात्राओं ने सैनिक घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की
उत्तराखंडशिक्षा

वाह, एबीसी अल्मा मेटर स्कूल ने रचा इतिहास, एक साथ 32 छात्र- छात्राओं ने सैनिक घोड़ाखाल की परीक्षा उत्तीर्ण की

471

चम्पावत। एबीसी अल्मा मेटर स्कूल चम्पावत से 32 छात्र- छात्राओं ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर नया कीर्तिमान बनाया है। अभी तक प्रदेश में किसी इस तरह की उपलब्धि हासिल करने वाला यह पहल स्कूल बन गया है। अभी तक किसी भी पब्लिक स्कूल से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास नहीं की थी। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मदन सिंह महर ने बताया कि स्कूल के नौनिहालों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिसमें कक्षा नौ के लिए मुस्कान अधिकारी, नितिन बिष्ट, गौरव सिंह, अंशिता, कृतिका गड़कोटी, सुमित भट्ट, निशांत तड़ागी, कनक रसियारा, आयुष बिष्ट, धीरज भट्ट, मोलिक पंत, लक्ष्य कठायत, वैष्णवी बोहरा ने परीक्षा पास की है। जबकि कक्षा 6 के लिए प्रणवि बिष्ट, ऋषिका महर, वैभव चोधरी, दीक्षा जकरिया, प्रतीक बोहरा ने प्रवेश परीक्षा पास की है। बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी जताई है। वहीं विद्यालय परिसर में सभी का स्कूल प्रबंधन की ओर से फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर शिक्षक शुभम भंडारी, विजय भट्ट, नीरज जोशी, दिव्या भंडारी, मदन पाण्डे, पुष्पा बिष्ट, अमित तिवारी, मोहित पचोली, शंकर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते