Home उत्तराखंड मांगे पूरी होने के बाद ही दुकानों ई-पॉस मशीन लगाने का निर्णय लिया
उत्तराखंडसमाज

मांगे पूरी होने के बाद ही दुकानों ई-पॉस मशीन लगाने का निर्णय लिया

323

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित, लंबित बिलों के भुगतान के लिए दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने मांगे पूरी न होने तक ई-पॉस मशीन न लगाने का निर्णय लिया। इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति अधिकारी से भी मिले।
बुधवार को सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के अध्यक्ष प्रकाश बोहरा के नेतृत्व में जिले के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पूर्ति निरीक्षक कार्यालय लोहाघाट में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के नए फरमान के तहत ई-पॉस मशीन लगाने का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानदेय, खाद्यान्न गोदाम में धर्मकांटा लगाने, कोरोना काल से लंबित बिलों का भुगतान करने, मध्याह्न भोजना भाड़ा, आंगनबाड़ी बाल पोषाहार भाड़े की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनको कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह से भी मिले। जिसमें अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया कि कोरोना काल के लंबित बिलों के भुगतान के लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने निर्णय लिया कि मांग पूरी न होने तक ई-पॉस मशीन नहीं लगाई जाएगी। फिलहाल पुरानी वितरण प्रणाली से ही अनाज दिया जा रहा है। इस मौके पर चन्द्र मोहन जोशी, सुरेश चन्द्र शर्मा, सुरेश चन्द्र जोशी,मोहन सिंह, राजू फर्त्याल, तेज सिंह, दीपक पुजारी, हरीश पांडेय,नरेश चंद्र पांडेय, हरीश चन्द्र राय, कैलाश बोहरा, मान सिंह, हरीश जोशी, दान सिंह, भवान राम, हेमंत कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते