लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा के आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापार मंडल और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।
शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता पर बैठक हुई। जिसमें बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट से खड़ी बाजार होते हुए स्टेशन बाजार,पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, शितला माता मंदिर फिर वीर कालू सिंह माहरा चौक पर यात्रा का समापन होगा। जिसमें पूर्व सैनिक, व्यापार मंडल, भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न संगठन के सदस्य, एबीवीपी, शिक्षक संघ और विभिन्न स्कूलों के 11वीं और 12 वीं छात्र शामिल रहेंगे। इस मौके पर यात्रा संयोजक सुभाष बगौली, जिप. अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव, कै. रधुवीर सिंह, कै. हयात सिंह, टीका देव खर्कवाल, नायक सूबेदार पूरन सिंह, चन्द्र शेखर बगौली, निर्मल माहरा, सतीश पांडेय, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, लोहित खोलिया, अमित साह, चन्द्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment