Home उत्तराखंड इंटरमीडिए में गुरुकुलम की कशिश ने 96.4 फीसदी लाकर किया स्कूल टॉप, होली विजडम की प्रांजली लोहनी ने 96 फीसदी तो साकेत ने 95.8
उत्तराखंडशिक्षा

इंटरमीडिए में गुरुकुलम की कशिश ने 96.4 फीसदी लाकर किया स्कूल टॉप, होली विजडम की प्रांजली लोहनी ने 96 फीसदी तो साकेत ने 95.8

2k

लोहाघाट। सीबीएसई की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर की कशिश सिद्दकी ने 96.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
स्कूल के प्रबंधक हरीश चन्द्र पांडेय और प्रधानाचार्य भास्कर चौबे ने बताया कि कशिश सिद्दकी ने 96.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कविता गहतोड़ी 95.6 फीसदी अंक लाकर दूसरा, ऋचा उप्रेती ने 94.4 फीसदी लाकर तीसरा, दीपक बोहरा ने 92.4 फीसदी अंक लाकर चौथा और दीक्षा पांडेय ने 9. फीसदी अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर अंकित देव, साकेत पुनेठा, दीपा कोठारी, कविता पुनेठा, सूरज अधिकारी, रियाज अहमद, कर्मवीर, महेन्द्र जोशी आदि ने खुशी जताई।
———————————————————————————————————-
होली विजडम की प्रांजली लोहनी ने पाए 96 फीसदी अंक
लोहाघाट। सीबीएसई की इंटरमीडिएट बोर्ड परिक्षा में होली विजडम मानेश्वर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसमें प्रांजली लोहनी ने 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह साकेत जोशी और वरदान जोशी ने  95.8 फीसदी अंक लाकर दूसरा,  तीसरा,पीयूष पांडेय ने 93.6 फीसदी अंक लाकर चौथा, प्रियांशी जोशी ने 93.2 फीसदी अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूल के प्रबंधक संजय पंत, प्रधानाचार्य ललित मोहन राय, उप प्रधानाचार्य जीवन पांडेय, हिम्मी पुनेठा, गिरीश जोशी, सुभाष गहतोड़ी, भगीरथ सोराड़ी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, नेहा भटनागर, दीपिका पुनेठा, अंकित जोशी आदि ने खुशी जताई।
———————————————————————————————–
ओकलैंड पब्लिक स्कूल की दीपिका ओली ने 92.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया
लोहाघाट। सीबीएसई की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में ओकलैंड पब्लिक स्कूल की दीपिका ओली ने 92.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल में दीपिका ओली ने 92.8 फीसदी लाकर प्रथम, निहारिका फर्त्याल ने 91.00 फीसदी लाकर दूसरा, अक्षरा बिष्ट ने 90.00 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त, रिया माहरा ने 88.8 फीसदी में चौथा, आशीष खर्कवाल ने 87 फीसदी, प्रियांशु बोहरा ने 83.4 फीसदी, दीपक सिंह धौनी ने 83.4 फीसदी, विजेता अधिकारी ने 83 फीसदी, ध्रुव ड़ुगरिया ने 82.6 फीसदी, मनसा मेहता 82.4 फीसदी, पावनी गहतोड़ी ने 81.6 फीसदी और उन्नति जोशी ने 81.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल का मान बढाया है।

——————————————————————————————————–
राजीव नवोदय के हर्षित जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
लोहाघाट। राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट में सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में हर्षित जोशी ने 93.00 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्राचार्य राम कुमार मिश्रा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में हर्षित जोशी 93.00 फीसदी अंक लाकर प्रथम, मयंक शर्मा ने 86.00 फीसदी अंक लाकर दूसरा, सुमित मेहता ने 83.00 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
————————————————————————————————
—————————————————————————————————–
डीएवी के करन से 93.8 फीसदी अंक लाए
लोहाघाट। सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ स्कूल के दिव्यांश ने 88.2 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
——
कशिश सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है
लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी खूना मानेश्वर में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक लाने वाली छात्रा कशिश सिद्दकी आगे चलकर सिविल सिर्विसेज में जाना चाहती है।
व्यापारी सिराज अहमद सिद्दकी और गृहणी शगूफ्ता सिद्दकी की बेटी कशिश बचपन से ही पढाई और कॅरियर के प्रति सजग रही है। नियमित चार से पांच घंटे हर साल पढाई पर ध्यान देती है। हालांकि पिता की तरह संगीत में कशिश की रुचि है। कशिश का कहना है कि अगर नियमित रुप से पढाई पर ध्यान दिया जाय तो जरुर सफलता मिलती है। स्कूल के प्रबंधक राजेश पांडेय ने बताया कि स्कूल से बीते तीन सालों में जिले में बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कशिश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण साथ माता पिता को दिया है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते