Home उत्तराखंड जिले के कराटे खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण सहित 15 पदक, कराटे कोच दीपक अधिकारी की मेहनत रंग लायी
उत्तराखंडखेल

जिले के कराटे खिलाड़ियों ने जीते 11 स्वर्ण सहित 15 पदक, कराटे कोच दीपक अधिकारी की मेहनत रंग लायी

542

लोहाघाट। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी।
देहरादून के आमबाला कराटे हाल में राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कराटे कोच दीपक सिंह अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए। जिसमें अभिषेक कुंवर, अनामिका,वत्सला जोशी,अभिषेक, आरुष, अभिजीत,बालिका वर्ग में भावना, अनामिका, वत्सला, यश राणा, और दीपांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ आरुष खर्कवाल ने रजत पदक,सांची मुरारी,भावना अधिकारी, अभिजीत बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,मोहन सिंह राणा, नितिन ढेक, सतीश पांडेय,राजू गड़कोटी, योगेश मेहता सहित अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने कराटे खिलाड़ियों और कराटे  कोच दीपक अधिकारी के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रसन्नता जताते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते