Home उत्तराखंड डीएम के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने छठे दिन धरना स्थगित किया, भविष्य में पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो फिर होगा आंदोलन
उत्तराखंडपानी

डीएम के आश्वासन के बाद संघर्ष समिति ने छठे दिन धरना स्थगित किया, भविष्य में पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो फिर होगा आंदोलन

297

::: 6 दिन तक सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग पर लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे
::: नगर में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था की मांग
लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग पर 6 दिन से धरने पर बैठे लोगों ने डीएम के आश्वासन पर घरना प्रदर्शन स्थगित किया। इस दौरान डीएम ने जलसंस्थान और जलनिगम के अभियंताओं को दिशा निर्देशित किया।
मंगलवार को एसडीएम कोर्ट में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के साथ लोग छठे दिन भी नगर में पेयजल व्यवस्था और सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग पर धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि नगर में वर्षों से लोग पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लोग सरयू लिफ्ट पेयजल को धरातल में लाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर हिलाहवाली कर रही है। इसी दौरान डीएम नवनीत पांडेय जलसंस्थान और जलनिगम के अभियंताओं के साथ धरना स्थल पहुंचे। जहां लोगों ने डीएम के समक्ष अपना पक्ष रखकर समस्या का ज्ञापन दिया और सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की प्रगति को जाना। डीएम ने नगर में पेयजल व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए जलसंस्थान के ईई से वाहनों के जरिए मुख्य पेयजल टैंक में अतिरिक्त पानी डालने, अवैध कनेक्शनों की जांच करने, लीकेज रोकने, पानी खींचने के लिए लगाई जाने वाली मोटर पर लगाम, पेयजल टैंक की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी एसडीएम की मौजूदगी में इसकी रिपोर्ट हर सप्ताह उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इधर डीएम ने बताया कि सरयू लिफ्ट योजना की डीपीआर हल्द्वानी डिवीजन में भेजी गई। जिसे शहरी विकास मंत्रालय को भेजी जाएगी। जिसके बाद यह डीपीआर अमृत योजना के तहत केन्द्र सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने लोगों को जल्द इसमें प्रगति का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन स्थगित किया। लोगों ने कहा कि अगर भविष्य योजना की डीपीआर और पेयजल समस्या का समाधान न हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, डीडी पांडेय, शैलेन्द्र राय, अनंत साह, राजू पुनेठा, रनजीत सिंह अधिकारी, लोकेश पांडेय, राजकिशोर साह,गणेश पुनेठा, रमेश बिष्ट, अशोक फर्त्याल, रमेश बगौली, भुवन बिष्ट, गोपाल कनौनिया, दीपक साह, हिमांशु अधिकारी, योगेश रेँसवाल, सुंदर लाल साह, मोहित पांडेय, भुवन गहतोड़ी,नीमा सामंत,रीना देवी, दीपा बिष्ट आदि के साथ जलसंस्थान और जलनिगम के अभियंता मौजूद रहे।
::::फोटो। 7एलजीटी 3पी
परिचय। लोहाघाट में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग पर डीएम का ज्ञापन दिया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

शिक्षक इन्द्र लाल वर्मा की सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई, विदाई में छात्र-छात्राओं की आखें डबडबा गई

रिपोर्ट : जगदीश राय लोहाघाट। जीआईसी मध्य गंगोल में शिक्षक इंद्र लाल...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते