Home उत्तराखंड वाह, नगर व्यापार मंडल का एक और सराहनीय कार्य, लोहावती नदी को स्वच्छ रखने के लिए उठाया कदम
उत्तराखंडपर्यावरणपानी

वाह, नगर व्यापार मंडल का एक और सराहनीय कार्य, लोहावती नदी को स्वच्छ रखने के लिए उठाया कदम

521

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में जीवन दायिनी कही जाने वाली लोहावती नदी को एक बार फिर से पुनर्जिवित करने के उद्देश्य से नगर व्यापार मंडल से जिम्मा उठा लिया है। हर रविवार को व्यापारी लोहावती नदी की सफाई कर इसे फिर से जीवन दायिनी का रुप दे रहे हैं।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया कि नगर व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं के निदान के इतर जनसमस्याओं का निदान भी करना है। अध्यक्ष जुकरिया ने बताया कि लोहावती नदी को स्वच्छ और साफ रखना ये सभी लोहाघाट वासियों का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल हर रविवार को व्यापारियों और जागरुक लोगों को लेकर लोहावती नदी से कूड़े कचरे का निस्तारण करती है। उन्होंने कहा कि यह कार्य आने वाले समय में भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी करीब एक पिकअप कूड़े का निस्तारण किया गया है। उन्होंने नगर के व्यापारियों और लोगों से साथ मिलकर लोहावती नदी को स्वच्छ रखने की अपील की है। अध्यक्ष जुकरिया ने कहा कि सरकार से यह मांग भी की जा रही है कि नगर से निकलने वाले सीवर के चौड़ी पेयजल लिफ्ट योजना से आगे कहीं दूर निस्तारण किया जाय। जहां पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगे, जिससे साफ पानी को फिर से नदी में छोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने भी कूड़े के निस्तारण में सहयोग का आश्वासन दिया है। लोहावती नदी को स्वच्छ रखने में नगर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी उर्फ दानू, महासचिव विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी,भय्यू बोहरा, हेमंत राय, आशीष राय, अवि, रवि आदि कई व्यापारी और अन्य जागरुकत युवा मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते