Home उत्तराखंड सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक साथ मिलकर ई-पॉस मशीन का विरोध किया, बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चम्पावत के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे
उत्तराखंडसमाज

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक साथ मिलकर ई-पॉस मशीन का विरोध किया, बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चम्पावत के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे

405

::: बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ और चम्पावत जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे
::ई-पॉस मशीन का विरोध, मानदेय की मांग और लंबित बिलों का भुगतान की मांग
लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने डिजीटल ई-पॉस मशीन लगाने के विरोध और मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की। बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ और चम्पावत जिले के सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे। उन्होंने मांगे पूरी न होने पर जून माह से पूर्णतया हड़ताड़ करने का निर्णय लिया।
शनिवार को पाटन के पंचायत भवन पर सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा की अध्यक्षता पर बैठक की। मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी रहे। विधायक ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों को जायज बताते हुए पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि उनकी मांगों को वह देहरादून में भी उठाएंगे। बैठक में पिथौरागढ से आए प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेता वर्षों से कोरानाकाल से लंबित बिलों के भुगतान की मांग, 30 हजार रुपया मासिक मानदेय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इस पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अब सरकार सस्ता गल्ला विक्रेताओं के उपर ई पॉस मशीन की अनिवार्यता डाल रही है। जिससे विक्रेताओं को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मुख्य गौदामों से तौलकर भी राशन नहीं मिल रहा है। जिससे उठान किए गए राशन में लगातार भारी नुकसान हो रहा है। बैठक में अल्मोड़ा, पिथौरागढ और चम्पावत के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने एक साथ मिलकर निर्णय लिया कि अगर सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह जून माह से राशन का उठान बंद कर हड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर डीडीहाट से गणेश कन्याल, पिथौरागढ से कैलाश जोशी, अल्मोड़ा से रिंकू साह, अभय साह और जिले से सलीम जावेद, सुरेश जोशी, रामू ढेक, हरीश चतुर्वेदी, दीपक सिंह पुजारी, चन्द्रमोहन जोशी,राजेन्द्र सिंह, हरीश चन्द्र, सुरेश शर्मा,भूप सिंह, तेज सिंह, हरीश जोशी, भरत राम, विक्रम सिंह ढेक, बसंत राम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते