लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में इस बार भी रामनवमी के पर्व पर 108 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
लड़ीधूरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर्व पर सांस्कृतिक मंच की ओर से मां भगवती मंदिर लड़ीधूरा में विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख उद्देश्य समाज में महिलाओं को बराबरी का हिस्सा दिलाना और महिला सशक्तीकरण को बढावा देना है। इसके साथ ही क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना को लेकर किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से यह कार्यक्रम अविरल रुप से किया जा रहा है। जिससे समाज में सकारात्मक भाव उत्पन्न हुए हैं। कन्या पूजन के दौरान पठन-पाठन की सामग्री का भी वितरण किया जाता है। रामनवमी के दिन सुबह गणेश पूजन के बाद सुंदर कांड का आयोजन होगा। दोपहर कन्या पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से रामनवमी के दिन लड़ीधूरा मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया।






















Leave a comment