Home उत्तराखंड लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम के समक्ष रखी पानी की समस्या, महीने में पांच दिन पानी और जल मूल्य रोजाना
उत्तराखंडपानीसमाज

लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम के समक्ष रखी पानी की समस्या, महीने में पांच दिन पानी और जल मूल्य रोजाना

347

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम को ज्ञापन दिया। पालिका अध्यक्ष ने जल्द पानी की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई।
गुरुवार को पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि उन्होंने डीएम नवनीत पांडेय को ज्ञापन देकर बताया कि नगर में पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी जलसंस्थान कभी चौथे तो कभी पांचवें दिन पानी की आपूर्ति कर रहा है। उसमें भी केवल सौ से दौ सौ लीटर पानी उपलब्ध होता है। ऐसे में लोगों को नौले धारों, हैंडपंप की शरण ले रहे और खरीदकर पानी पी रहे हैं। जिससे लोगों के कीमती समय और धन की बरबादी हो रही है। उन्होंने कहा कि जलसंस्थान महीने में पांच दिन भी पानी नहीं दे रहा है, लेकिन जलसंस्थान रोजाना के हिसाब से जल मूल्य लेता आया है। पालिका अध्यक्ष ने टेंकरों के माध्यम से जलसंस्थान से पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। जिसमें वर्मा ने बताया कि डीएम ने मौके से ही जलसंस्थान के ईई बेलाल यूनुस और एसडीएम नितेश डांगर को नगर में पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राईकोट में भी बने तीन साल पूर्व से नलकूप की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते