


लोहाघाट। नगर के निकट डिग्री कॉलेज तिराहे में नींव स्मार्ट होम्स का शुभारंभ हो गया है।
मंगलवार को मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नींव स्मार्ट होम्स का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चम्पावत विजय वर्मा, टीवीएस शो रूम के स्वामी विनीत सगटा रहे। शोरूम के स्वामी पंकज वर्मा ने बताया कि नींव स्मार्ट होम्स में सेरा कंपनी की सेनेटरी और हिंदवेयर इटेलियन टाइल्स का एक्सक्लूसिव कलेक्शन उपलब्ध है। जो कंपनी के मूल्यों में दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी सहयोगी प्रतिष्ठान गृह शोभा इंटरप्राइजेज में एशियन पेंट और फ़िनोलेक्स पाइप फिटिंग और हार्डवेयर का सभी सामान उचित मूल्यों पर उपलब्ध है। शो रूम के शुभारंभ पर हेमंत लाल वर्मा, विपिन कुमार वर्मा,थाना निरीक्षक अशोक कुमार, राजू गड़कोटी, भुवन चौबे,अनूप सगटा, दिनेश सुतेड़ी, महेश बोहरा,नन्नू वर्मा, सुनील वर्मा, विवेक सिंह, सोनू वर्मा, सचिन वर्मा,राजू फर्त्याल, रमेश फर्त्याल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन महारा, मीनू पुनेठा,मौजूद रहे।






















Leave a comment