
लोहाघाट। मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी लोहाघाट का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत की अध्यक्षता पर शुक्रवार को दोपहर ग्यारह बजे मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. तिलकराज जोशी ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य हेमवती नंदन बिष्ट ने साल भर की गतिविधियों का उल्लेख किया। प्रधानाचार्य ने शैक्षणिक परिणाम की घोषणा की। जिसमें कक्षा एक में प्रथम स्थान समृद्धि कार्की, शिवांश गड़कोटी, द्वितीय देवाश्री जोशी, आदित्य पुजारी, तृतीय श्रेयशी जोशी, यशिका मेहता, कक्षा दो में खुशी मेहरा और हर्षित मेहरा,आराध्या गड़कोटी और आहना,आराध्या जोशी व अन्वी, कक्षा तीन में विक्रांत सग्टा, शिवम जोशी, गुंजन पन्त, मानस ढेक, ख्याति ढेक, ऋषभ महरा, कक्षा चार में श्रेयश कन्याल, ताशी चन्द, गीतांजली पन्त, हृदयांश गहतोड़ी,मयंक नाथ, तुलिका पन्त, कक्षा पांच में कुशाग्र जोशी, कार्तिकेय जोशी,अवन्तिका सिंह, श्रेया मुरारी,गर्वित जोशी, रिद्धि बोहरा, दिशिता भट्ट क्रमश: प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। संचालन हेमा देव, निशा कार्की, स्नेहा, प्रज्ञा, भाविका, देविना और वेदिका ने किया। इस मौके पर होली विजडम स्कूल मानेश्वर के प्रबंधक संजय पंत, भावना राय, अलका यादव, गीता पुजारी, नीरजा गहतोड़ी, योगेश उप्रेती, पंकज पंत, दीपक पचौली आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment