लोहाघाट। नगर लोहाघाट में ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार की बेहतरीन सेवाएं देखते हुए उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने उत्कृष्ट उद्यमी का सम्मान दिया है।
शुक्रवार को हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें लोहाघाट ग्रोथ सेंटर संचालक अमित कुमार को उत्कृष्ट उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि अमित ने अपने पुस्तेनी लौह शिल्प को एक नई पहिचान देने और उत्तराखंड का नाम लौह शिल्प के लिए प्रसिद्ध करने पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमित के उत्पादों की धमक उत्तराखंड के साथ दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा के साथ पूरे भारत वर्ष में है। यहां तक कि हर्षिल वैली में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी अमित के लौह उत्पादों को देखकर उनकी पीठ थपथपाई थी। पुरस्कार मिलने पर अमित ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताकर लोहाघाट निवासी व प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय का भी आभार व्यक्त किया। अमित की उपलब्धि पर सहायक परियोजना अधिकारी विम्मी जोशी, महाप्रबंधक जिला उद्योग अमित भाकुनी के साथ जिला प्रशासन का आभार जताया।






















Leave a comment