लोहाघाट। लोहाघाट क्षेत्र की होली को विशिष्ट पहिचान दिलाने वाले रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता को महिलाओं ने सम्मानित किया।
नगर लोहाघाट में सुशीला बोहरा के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में बताया गया कि श्रीराम राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने वर्ष 2013 में लोहाघाट में रंग महोत्सव के आयोजन की शुरूआत की। जिसमें हर क्षेत्र के पुरुष होल्यारों की टीम के साथ महिलाओं को भी होली गायन में प्रमुख स्थान दिया। जिसके बाद लोहाघाट की खड़ी होली पूरे उत्तराखंड के साथ देश में प्रसिद्ध हो गई है। महिलाओं ने कहा कि रामलीला कमेटी ने हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मान दिया है, जिसके चलते सबसे पहले मेहता इस सम्मान के हकदार हैं। सम्मन समारोह में कमला देव, दीपा जोशी, कंचन ढेक, सरोज पुनेठा, रेखा पुजारी, सोनिया आर्या, सुमन जोशी, रेखा बोहरा, ऊमा देव, गीता धौनी, दीपा खर्कवाल, सुधा खर्कवाल, सुषमा फर्त्याल, बसंती फर्त्याल, पुष्पा पाटनी, दीपा पांडेय, मुन्नी खड़ायत,गौरी देवी, डोली वर्मा आदि कई महिलाएं मौजूद रहीं।






















Leave a comment