लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कोलीढेक ग्राम सभा की महिलाओं ने ब्लाक परिसर पर खड़ी होली का गायन किया। इस दौरान महिला होल्यारों की टीम की बेहतर प्रस्तुति पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।
मंगलवार को ब्लाक परिसर लोहाघाट में ब्लाक प्रमुख प्रशासक नेहा ढेक की अध्यक्षता और बीडीओ अशोक अधिकारी के संचालन में होली गायन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें कोलीढेक ग्राम सभा की शिव निधि होली टीम की मुखिया व पूर्व प्रथम महिला ग्राम प्रधान अल्का ढेक के नेतृत्व में महिला होल्यारों ने ओ सुमिरो सीता राम रम भजे, हरि भजे राधे के बाद तेरी तपस्या होय भगीरथ और मोहन लौंडा ज्वान सिपाही, तेरे झोले में रम…. झोड़े की शानदार प्रस्तुति दी। दल की मुखिया अल्का ढेक ने बताया कि बुधवार को कोलीढेक की होली टीम देहरादून के लिए रवाना होंगी। इस दौरान टीम को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस मौके पर तहसीलदार जगदीश नेगी, ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी,पेशकार ललित खोलिया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेन्द्र ढेक, अल्का ढेक, माया ढेक, रेखा ढेक, उमा ढेक, मीना ढेक, सुनीता ढेक, पुष्पा ढेक, दीपा ढेक, जानकी जोशी, पुष्पा चमलेगी, दीपा गड़कोटी, काव्या जोशी, शीला फर्त्याल, विमला देव, किशना ढेक,रश्मि ढेक, रेखा ढेक, भावना ढेक आदि मौजूद रहीं।






















Leave a comment