लोहाघाट।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कलीगाँव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भावदीप रावत के निर्देश पर पीएलवी रेनू गडकोटी और पीएलवी सावित्री राय ने बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया। इस दौरान माया देवी, हीरा देवी, सावित्री पुजारी, लक्ष्मी देवी, कुंती देवी, लक्ष्मी देवी, कलावती देवी, साबू देवी, माधवी देवी, हीरा देवी आदि महिलाओं का सम्मान किया। सम्मान समारोह में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, पूर्व प्रधान सुनीता मेहता, चंद्र सिंह, रॉबिन मेहता, दिनेश पुजारी देवेंद्र मेहता आदि उपस्थित रहे।






















Leave a comment