लोहाघाट। उपजिला अस्पताल में फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताकर सीएम धामी का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल का वितरण किया।
गुरुवार को लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिला अस्पताल में लंबे समय से रिक्त चल रहे फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विधानसभा के सबसे बड़े लोहाघाट अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होगा। जिससे मरीजों को रेफर नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फलों का वितरण किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, पूर्व जिप.सदस्य सचिन जोशी,राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, महेश बोहरा,सचिन गोरखा, सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment