Home उत्तराखंड नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए, मीट मंडी में बनेगा स्लॉटर हाउस
उत्तराखंडसमाज

नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में कई प्रस्ताव पारित हुए, मीट मंडी में बनेगा स्लॉटर हाउस

614

 

लोहाघाट। नगर पालिका परिषद लोहाघाट में बोर्ड की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान यातायात, पानी और स्वच्छता आदि मुद्दों पर कई प्रस्ताव पारित किए।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता पर पालिका सभागार में बैठक हुई। बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मीट मंडी के पास स्लॉटर हाउस बनाने का सुझाव दिया। विधायक ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्लॉटर हाउस में स्वच्छता भी जरुरी है। विधायक ने सभी दुकानों को मीट मंडी में लाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार और गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था करना। इसके साथ विधायक ने कहा कि विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पालिका के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला जाएगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि बोर्ड की बैठक में गर्मियों में पेयजल समस्या को देखते हुए ठाड़ाढ़ुंगा वार्ड और कचहरी वार्ड में दो हैंडपंप निर्माण और आदर्श कॉलौनी में हैंडपंप ठीक करने, पालिका में बनी कार पार्किंग में छोटे चार पहिए वाहन खड़ा करने के लिए महीने का 800 रुपया शुल्क और पुलिस थाने के उपर बनी पार्किंग में निशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को प्रमुखता दी जाएगी। इस दौरान पालिका की आय बढाने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए। संचालन ईओ सौरभ नेगी ने किया। इस मौके पर सभासद आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, खड़क सिंह, आरती देवी, दीपा गोस्वामी, योगेश जोशी, प्रकाश उप्रेती, पियुष, एलएम भट्ट, प्रबुद्ध शर्मा, कविराज मौनी, प्रमोद महर आदि मौजूद रहे।
———————————————————————————–
पालिका सभासदों ने भी उठाई कई समस्याएं
लोहाघाट। नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में सभासदों ने नगर में खबर स्ट्रीट लाइट को ठीक करने, नगर के जहां पर कूड़ा वाहन नहीं पहुंचता है, वहां पर हाथ वाली कूड़ा गाड़ी भेजने, परिवार रजिस्टर नकल की समस्या का समाधान करने, नगर के वार्डों में सोलर हैंड पंप लगाने आदि की समस्या को उठाया। जिसमें पालिका अध्यक्ष ने हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निदान करने का भरोसा दिया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते