अल्पाइन कांवेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखीं प्रतिभाएं
लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक मॉडल बनाए।
सोमवार को अल्पाइन स्कूल के चेयरमैन अशोक अधिकारी की अध्यक्षता और प्रबंधक डीडी जोशी के संचालन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक सचिन पंत रहे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभा का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने विज्ञान का दैनिक जीवन में महत्व बताया। इस मौके पर शिक्षिका रेनू कोहली, प्रियंका वर्मा, पितांबरी महरा, दीपमाला राय, अनिता वर्मा, रिया अधिकारी, दिक्षा पंत, सूरज बोहरा, करिश्मा जोशी हेमा बोहरा आदि रहीं।
:






















Leave a comment