Home उत्तराखंड होली रंग महोत्सव में क्षेत्र की 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी, होली की ड्रेस में आना अनिवार्य
उत्तराखंडधार्मिकसमाज

होली रंग महोत्सव में क्षेत्र की 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी, होली की ड्रेस में आना अनिवार्य

627

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 13 वें होली रंग महोत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के होली संयोजकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान होली टीमों को दिशा निर्देश दिए गए।
रविवार को रामलीला मैदान में श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर बैठक हुई। बैठक में बताया कि इस बार 9और 10 मार्च को होली रंग महोत्सव होगा। रंग महोत्सव में कुल आठ टीम प्रतिभाग करेंगी। जिसमें रामलीला कमेटी की टीम के बाद बाहर से आने वाली फोर्ती महिला, कलीगांव महिला, डैंसली महिला, ठाड़ाढुंगा महिला, बिसज्यूला पुरुष, सुंई पऊ पुरूष, खेतीखान पुरूष और तीन गांव सुंई पुरूष टीमें अपना प्रदर्शन करेंगी। होली की ड्रेस अनिवार्य होगी। एक टीम में कम से कम 40 होल्यार होंगे। रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त होगा। उन्होंने बताया कि जलपान की व्यवस्था व्यापार मंडल करेगा और पुरस्कार की व्यवस्था नगर पालिका लोहाघाट और नकद पुरस्कार सी हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेन्द्र लडवाल करेंगे। संचालन प्रकाश राय और श्याम ढेक ने किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, भूपाल सिंह मेहता, मुकेश साह, कैलाश बगौली, भैरव राय, जगदीश जोशी, नरेश राय, ईश्वरी लाल साह, दिनेश सुतेड़ी, गोपाल मनराल, चन्द्रशेखर बगौली, राजेश चौबे, सचिन जोशी,दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी, महेश सुतेड़ी, डीडी पांडेय, सुभाष बगौली, गोविंद बोहरा, शिवराज सिंह, राजू गड़कोटी, आनंद पुजारी, जीवन कलौनी, दीप जोशी, विनोद गोरखा, संजय फर्त्याल, जगदीश खर्कवाल, हिमांशु ओली, नजर अहमद, पप्पू वर्मा, सुशीला बोहरा, दीपा मेहता, सुनीता मेहता, गंगा जोशी, सोनम माहरा, रेखा बिष्ट, पुष्पा बिष्ट, रेखा देउपा, कुंती देवी, विमला देवी, लक्ष्मी जोशी, चंदा बगौली आदि मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते