लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट की ग्राम सभा पाटन-पाटनी में माघ माह पर खिचड़ी सहभोग कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को पाटन-पाटनी में पं. प्रकाश कुलेठा और प. कमल कुलेठा के पौरोहित्य में पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर स्थानीय सैंकड़ों लोगो ने माघ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी कार्यक्रम में मौजूद शशांक पांडेय ने बताया कि यह आयोजन सभी ग्राम वासियों के सहयोग से किया गया है। सैंकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समरसता को बढाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि माघ महीने में खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ होता है। कार्यक्रम में पिथौरागढ़ जिले से भी कई पाटनी परिवार खिचड़ी भोज में शामिल होने आए। इस दौरान महिलाओं ने विशेष माघ महीने के फाग, मांगलिक गीत और भजनों का आयोजन किया। कार्यक्रम में दीप चंद्र पाटनी,उमेश चंद्र पाटनी, शेखरानंद पाटनी, केशव दत्त पाटनी,पूरन पाटनी, हेम पाटनी,हरीश पाटनी, विनीत पाटनी,संजय पाटनी,मनमोहन पाटनी, कामेश पाटनी,राजेंद्र पाटनी,जगदीश पाटनी,अमित पाटनी,मोहन तिवारी, नवीन चंद्र पाटनी,ललित पाटनी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment