Home Uncategorized लोहाघाट पालिका को आदर्श पालिका का दर्जा देंगे : गोविंद वर्मा
Uncategorizedउत्तराखंडचुनावराजनीतिसमाज

लोहाघाट पालिका को आदर्श पालिका का दर्जा देंगे : गोविंद वर्मा

337

लोहाघाट। नगर पालिका लोहाघाट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी सात वार्ड सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान नगर लोहाघाट को आदर्श नगर पालिका का दर्जा देने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को एसडीएम नितेश डांगर की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी रहे। विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह कोरंगा और इंदर लुंठी रहे। शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ सभासद योगेश जोशी, खड़क सिंह बोहरा,आरती देवी, आशीष राय, सुरेश फर्त्याल, दीपा गोस्वामी और रेनू गडकोटी ने शपथ ली। जिसमें पालिका के ईओ सौरभ नेगी ने सभी पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि नगर की हर समस्या का वह प्राथमिकता के साथ निदान करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में पानी और स्वास्थ्य की समस्याओं का सीएम धामी से मिलकर निदान करवाया जाएगा। वर्मा ने कहा कि वह लोहाघाट नगर पालिका को लोगों के सहयोग से उत्तराखंड में आदर्श पालिका का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पूर्व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संचालन दीपक जोशी ने किया।
:::ये लोग मौजूद रहे
लोहाघाट। शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सुभाष बगौली,राजू गड़कोटी, प्रकाश राय, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, जिला व्यापार मंडल उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता,सतीश खर्कवाल, कुलदीप देव, गिरीश कुंवर,मोहन पाटनी, गिरीश उप्रेती, दिनेश सुतेड़ी, कुलदीप देव, मोहन पाटनी, भुवन जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी, नगेन्द्र जोशी, गोविंद बोहरा, भुवन चंद्र राय, सुमित गड़कोटी, प्रमोद महर, हरचरन, प्रकाश उप्रेती, अशोक जुकरिया, नवल राय, प्रकाश साह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते