Home उत्तराखंड शिवा ग्रुप ने आदर्श कालौनी लोहाघाट में निर्धन परिवार को 25 हजार रुपये का चैक प्रदान किया
उत्तराखंडसमाज

शिवा ग्रुप ने आदर्श कालौनी लोहाघाट में निर्धन परिवार को 25 हजार रुपये का चैक प्रदान किया

510

लोहाघाट। लोहाघाट के शिवा ग्रुप ने नगर की आदर्श कॉलोनी निवासी बहुगुणा परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढाया है। इस दौरान उन्होंने जनसहयोग के माध्यम से आर्थिक रुप से कमजोर परिवार को 25 हजार रुपये धनराशि का चैक प्रदान किया।
शिवा ग्रुप लोहाघाट के अध्यक्ष सूरज ढेक और कोषाध्यक्ष राज महर ने बताया कि आदर्श कालौनी में रहने वाली शिवानी बहुगुणा के माता-पिता का कोरोना काल के दौरान निधन होने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। उस वक्त भी शिवा ग्रुप ने परिवार की मदद की थी। उन्होंने बताया कि शिवानी की शादी होने वाली है। जिसके लिए ग्रुप ने जनसहयोग के माध्यम से 25 हजार रुपये की धनराशि का चैक शिवानी की आमा को प्रदान किया। ग्रुप के सदस्यों ने लोगों से परिवार की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। मौके पर शिवा ग्रुप के अध्यक्ष सूरज ढेक, सचिव दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष राज महर, सदस्य सुंदर सिंह बिष्ट, राकेश बोहरा, विमलेश था आदि मौजूद रहे।
:::मालूम हो कि शिवा ग्रुप बीते कई सालों से जिले में आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों की मदद के लिए आगे आता रहता है। लोगों ने युवाओं के इस ग्रुप के कार्यों की सराहना की है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते