Home उत्तराखंड बाल वाटिका के तहत जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रशिक्षण शुरू
उत्तराखंडशिक्षा

बाल वाटिका के तहत जिले की आंगनबाड़ी वर्कर्स का प्रशिक्षण शुरू

564

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में बाल वाटिका के तहत आंगनबाड़ी वर्कर्स सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कार्यशाला में जिले की 80 आंगनबाड़ी वर्कर्स प्रतिभाग कर रही हैं।
सोमवार को डायट लोहाघाट में प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आसुतोष वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण में निपुण भारत, एफएलएन और नन्हे-मुन्ने बच्चों को पढाने का कौशल आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने कहा कि यही शिक्षण बच्चों की नींव तैयार करता है। डॉ. एनसी जोशी ने कहा कि सरकार शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दे रही है। डॉ. एलएस यादव ने उपयोगी कौशलों को व्यवहार में उतारने की जरुरत है। कार्यशाला के समन्वयक शिवराज तड़ागी ने नई शिक्षा प्रणाली के बारे में और बाल वाटिका के बारे बताया। मास्टर ट्रेनर एपीएफ से उर्मी प्रिया, सीमा जोशी, तुलसी, पुष्पा पाटनी, कविता जोशी, अनिता रावत, भगवती जोशी के साथ नवीन उपाध्याय, दीपक सौराड़ी, डॉ. एके शर्मा, डॉ. एके तलनियां, डॉ. पारुल शर्मा, योगिता पंत, नवीन ओली मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते