Home उत्तराखंड जनसंघ के समय से स्वयंसेवक रहे राजेन्द्र सिंह धौनी का निधन
उत्तराखंडसमाज

जनसंघ के समय से स्वयंसेवक रहे राजेन्द्र सिंह धौनी का निधन

214

लोहाघाट। गुमदेश में धौनी सिलिंग निवासी राजेन्द्र सिंह धौनी (78) का निधन शुक्रवार को हो गया है। वह कुछ दिन से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पंचेश्वर घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रघुवर सिंह, हीरा सिंह, मदन सिंह और मनोज सिंह ने दी। स्व. धौनी जनसंघ के समय से ही स्वयंसेवक रहे हैं। सन 1980 में भाजपा की स्थापना के समय के सक्रिय सदस्य रहे। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों में, शिशु मंदिर चमदेवल में व्यवस्थापक के रूप में लंबे समय तक कार्य किया। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व सीएम निशंक, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, सतीश पांडेय, शंकर तक पांडेय, गोविंद वर्मा, योगेश मेहता, मोहित पाठक, ललित मोहन पांडेय, सतीश गड़कोटी आदि ने शोक जताया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते