Home उत्तराखंड अविस्मरणीय सेवा के लिए डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी को डीएम और सीईओ ने किया सम्मानित
उत्तराखंडसमाज

अविस्मरणीय सेवा के लिए डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी को डीएम और सीईओ ने किया सम्मानित

345

 

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में 25 वर्ष से अधिक समय से विभिन्न शिक्षा परियोजनाओं, विद्यालयों तथा डाइट में की गई अभूतपूर्व सेवा के लिए डॉ. कमल गहतोड़ी को 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएम नवनीत पांडे और सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने उत्कृष्ट कार्मिक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने शाल ओढाकर सम्मानित किया।
डॉ. गहतोड़ी गणित, शिक्षा शास्त्र, आपदा प्रबंधन और विद्यालय प्रबंधन में पीजी के साथ शिक्षा शास्त्र विषय से पीएचडी पाठ्यक्रम, एमएड, यूजीसी नेट के साथ कई अन्य पाठ्यक्रम भी पूर्ण कर चुके हैं। शोध, नवाचार, कला एवं संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में भी उनके बेहतरीन प्रयासों ने जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। शिक्षा सम्बन्धी उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं। इस दौरान डीएम और सीईओ ने विद्यालय, समुदाय, शिक्षक, छात्र हित एवं राज्यहित में किए गए उनके शिक्षण अधिगम प्रयासों, नवाचारी पद्धतियों और शिक्षक प्रशिक्षणो को नई दिशा प्रदान करने पर डॉ. गहतोड़ी की पीठ थपथपाई।  डॉ. गहतोड़ी की इस उपलब्धि पर डीइओ बेसिक मानसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट घनश्याम भट्ट, जीआईसी चंपावत के प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह, डाइट प्राचार्य एच आर कोहली, दिनेश खेतवाल, शिवराज तड़ागी, भगवती जोशी, अशोक फर्त्याल, मनोज भाकुनी, अखिलेश श्रीवास्तव सहित डीएलएड प्रशिक्षुओ ने ख़ुशी जताई है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते