Home उत्तराखंड लोहाघाट के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद के पक्ष में जनसंपर्क किया
उत्तराखंडचुनाव

लोहाघाट के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंद के पक्ष में जनसंपर्क किया

344

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव लोहाघाट में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के प्रचार में कार्यकर्ताओं ने लोगों के सम्मुख विकास के मुद्दे रखे। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा के प्रचार में कार्यकर्ताओं की टोली ने नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में शाम चार बजे उन्होंने जनसंपर्क के दौरान कहा कि नगर के विकास के लिए दूरदर्शी और विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी गोविंद वर्मा हैं। जिन्होंने बीते पांच सालों में नगर में कई विकास कार्यों को मूर्त रुप दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार पूरे प्रदेश के साथ नगर का विकास करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के साथ जीवन गहतोड़ी, गिरीश कुंवर, नन्नू वर्मा, अजय बिष्ट, विनोद बगौली आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते