Home उत्तराखंड वार्ड सदस्य प्रत्याशी डौली वर्मा ने ऋषेश्वर वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का भरोसा दिया
उत्तराखंडचुनाव

वार्ड सदस्य प्रत्याशी डौली वर्मा ने ऋषेश्वर वार्ड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का भरोसा दिया

639

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव लोहाघाट में वार्ड सदस्य प्रत्याशी डौली वर्मा ने ऋषेश्वर वार्ड में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से नगर निकाय चुनाव में उनके चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर में अपने मत का प्रयोग करने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान करने का आश्वासन दिया।
ऋषेश्वर वार्ड से वार्ड सदस्य प्रत्याशी डोली वर्मा ने स्टेशन बाजार, नैनीताल बैंक मार्ग, खड़ी बाजार की पूर्वी गली में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से कहा कि खड़ी बाजार के पीछे पूर्वी गली में पालिका की ओर से बनाई गली नालियों में गहराई न होने के कारण बारिश में पानी व्यापारियों की दुकानों में जाता है, जिससे काफी परेशानियां होती हैं। उन्होने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले गली के पास नालियों की उचित गहराई और नैनीताल बैंक मार्ग के पास गहरे नाले का निर्माण किया जाएगा। वार्ड में पानी की कमी को दूर करने के लिए हैंडपंप का निर्माण किया जाएगा। ऋषेश्वर वार्ड प्रत्याशी डौली वर्मा ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोहावती नदी को स्वच्छ रखने के लिए भी मुहीम चलाई जाएगी। जिसमें नगर से निकलने वाले सीवर के सारे नालौं को टेप कर चौड़ी लिफ्ट योजना के आगे कहीं दूर ट्रिटमेंट प्लांट बनाया जाए, जिससे कि लोहावती नदी भी स्वच्छ होगी और सीवर से निकलने वाली खाद को पालिका के माध्यम से बेचा जा सके। इस दौरान डौली को वार्ड के लोगों का भारी समर्थन किला। जनसंपर्क में उनके साथ उनके पति कमल वर्मा भी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते