Home राजनीति लोहाघाट में अध्यक्ष पद के लिए भूपाल मेहता, गिरधर अधिकारी, विपिन पुनेठा और राजेन्द्र पुनेठा ने नामांकन पत्र खरीदे, वार्ड सदस्यों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

लोहाघाट में अध्यक्ष पद के लिए भूपाल मेहता, गिरधर अधिकारी, विपिन पुनेठा और राजेन्द्र पुनेठा ने नामांकन पत्र खरीदे, वार्ड सदस्यों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके

687

लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए भूपाल मेहता, गिरधर अधिकारी, विपिन पुनेठा और राजेन्द्र पुनेठा ने नामांकन पत्र खरीदे, वार्ड सदस्यों के लिए 25 नामांकन पत्र बिके।
शुक्रवार को एसडीएम व आरओ नितेश डांगर ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भूपाल सिंह मेहता, गिरधर सिंह अधिकारी, विपिन पुनेठा और राजेंद्र पुनेठा ने नामांकन पत्र खरीदे। वार्ड सदस्यों में आरओ बीरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि 17 लोगों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे। नगर निकाय चुनाव को लेकर तहसील परिसर में बने नामांकन स्थलों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक सुरक्षा बल तैनात रहा। नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग सहित पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। आरओ नितेश डांगर ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 27 से 30 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर बीडीओ अशोक अधिकारी, तहसीलदार जगदीश नेगी,ललित खोलिया सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में गूंजा महिला सम्मान का संदेश, ‘आत्मनिर्भर शक्ति’ में उमड़ी मातृशक्ति।

  रायनगर चौड़ी से लेकर फोरती, कोलीढेक, पाटन, राइकोट-डुगरी और फर्त्याल क्षेत्र...

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर...

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, बोले जनता को गुमराह करना भाजपा का काम

  लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन दिनों चल रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे...

प्रकृति को बचाना सरकार का ही नहीं लोगों का भी कर्तव्य : नेहा मुरारी

लोहाघाट। विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में कई लोगों ने हरियाली को...

बाराकोट में कांग्रेस ने बढती मंहगाई और बेरोजागरी पर भाजपा का पुतला फूंका, निकाली रैली

लोहाघाट। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल की कीमतों, गैस सिलेंडर,...

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते