Home राजनीति विधायक खुशाल अधिकारी बोले अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधानसभा तक जाएगा, कहा कि या तो सरकार डॉक्टर दे या फिर अस्पताल बंद करे
राजनीतिपर्यटनपर्यावरण

विधायक खुशाल अधिकारी बोले अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा विधानसभा तक जाएगा, कहा कि या तो सरकार डॉक्टर दे या फिर अस्पताल बंद करे

328

::: लोहाघाट अस्पताल पूरी तरह से रेफर सेंटर बना

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने उपजिला अस्पताल लोहाघाट की बदहाली पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का मामला विधान सभा में रखने का निर्णय लिया।
बुधवार को विधायक खुशाल अधिकारी ने करीब ढाई बजे पत्रकार वार्ता में कहा कि उपजिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विधायक ने कहा कि अस्पताल सफेद हाथी बन गया है। अस्पताल पूरी तरह से रेफर सेंटर बन गया है। या तो सरकार विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा करे या फिर अस्पताल ही बंद कर दे। जिससे बाराकोट, पाटी और लोहाघाट के दूर दराज स्थान से आने वाले मरीज अपना इंतजाम तो करेंगे। विधायक ने कहा कि दूर दराज से अस्पताल आकर मरीज परेशान हो रहे हैं। पिछली बार भी उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों का मामला विधानसभा सत्र में रखा था। तब कुछ समय के लिए डॉक्टर भी आए। लेकिन अब अस्पताल पूरी तरह से रेफर सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी विधान सभा में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का मुद्दा जोरशोर से रखा जाएगा। जब तक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं आएंगे, वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आशा है सरकार जरुर उनकी मांगों को जरुर पूरा करेगी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

लोहाघाट में विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत सकल हिंदू समाज बाइक रैली निकाली

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू...

यूकेडी का लोहाघाट में विधानसभा अधिवेशन होगा, हरीश अधिकारी बने बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी...

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते