Home आपदा मटियानी में प्रशासन की टीम के साथ ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर किशोर के शव को मलबे से निकाला
आपदा

मटियानी में प्रशासन की टीम के साथ ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर किशोर के शव को मलबे से निकाला

383

लोहाघाट। जिले की नेपाल सीमा से लगे मटियानी के नकेला तोक में प्रशासन की रेस्क्यू टीम ने देर शनिवार देर शाम मलबे में दबे किशोर के शव को निकाला। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला और किशोर के शव का पोस्टमार्टम किया।
ग्राम पंचायत मटियानी गांव के नकेला तोक में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने से शुक्रवार को मलबे में दबकर 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी मान सिंह की मौत हो गई थी। जबकि मलबे में दबे 15 वर्षीय किशोर जगदीश सिंह बोहरा पुत्र मदन सिंह का पता नहीं चल पाया। शनिवार को पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, दमकल, एसएसबी और ग्रामीणों ने रेस्कयू अभियान चलाकर किशोर के शव को मलबे से निकाला। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि अत्यधिक मात्रा में मलबा और बोल्डर आने के कारण ढूढखोज में कुछ समय लगा। उन्होंने बताया कि मृतका शांति देवी और मृतक जगदीश सिंह का पोस्टमार्टन बाराकोट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने मटियानी में ही किया गया। रेस्कयू अभियान में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी के साथ पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोहरा, मोहन सिंह,हुकम सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, गंगा सिंह, खीम सिंह, प्रकाश सिंह,राम सिंह,किशन सिंह,फतेह सिंह आदि रहे।
———–///———————-
मलबे में दबी महिला को चम्पावत जिला अस्पताल लाए
लोहाघाट। मटियानी गांव के नकेला तोक में शुक्रवार को मलबे में दबकर घायल महिला प्रेमा देवी (35) पत्नी सोबन सिंह को नकेला गांव से उपचार के लिए जिला अस्पताल चम्पावत पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान सुनिता देवी ने बताया कि घायल को गांव से पहले सड़क तक लाया गया। उसके बाद आपातकालीन सेवा वाहन 108 के जरिए सड़क तक डोली में लाए। आपात काल सेवा 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सीमांत मटियानी में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत और एक घायल

सीमांत मटियानी में पेड़ गिरने से एक बच्चे की मौत और एक...

विधायक खुशाल अधिकारी गंगाली से बरुड़ी तक अपने नीजि संसाधनों से सड़क काटेंगे

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट के गंगाली, बरुड़ी और गायकाज्यूला...

विधायक खुशाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर समस्याएं सुनी, 15 दिन के अंदर फिर आने का वादा किया

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने नेपाल सीमा से लगे आपदाग्रस्त क्षेत्र...

व्यापार मंडल लोहाघाट ने दूसरे चरण में पंचेश्वर क्षेत्र में आपदा सामग्री बांटी

रिपोर्ट :निमिष राय लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट ने द्वितीय चरण में...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते