लोहाघाट। नगर लोहाघाट में जीएसटी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएसटी से संबंधित समस्याओं का निदान किया गया।
नगर पालिका के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने की। बैठक में टनकपुर से आए असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश कुमार शुक्ला के साथ सहायक अधिकारी जगत सिंह अधिकारी ने जीएसटी के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। उन्होंने समय से टैक्स भरने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि टैक्स के दायरे में आने वाले हर व्यापारी और अन्य लोगों को जीएसटी भरना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक दो सौ लोग ऐसे हैं जिन्होंने जीएसटी फाइल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर हाल में जीएसटी वसूलेगी। इस दौरान उन्होंने जीएसटी फाइल करने में आ रही हर समस्या का निदान किया। संचालन व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय ने किया। इस मौके पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, भाजपा कार्यकारिणी प्रदेश सदस्य सतीश पांडेय, राजेश चौबे, राजू गड़कोटी, दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, गणेश खर्कवाल, भीम दत्त बगौली,सतीश खर्कवाल, रवि पुनेठा, अमित साह, नवीन खर्कवाल,एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी, विनीत सगटा,भुवन ओली,सतीश मुरारी, आदि मौजूद रहे।
–इंसेट—
व्यापारियों ने समस्याओं पर मंथन किया
लोहाघाट। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने समस्याओं पर मंथन करते हुए पिछले कार्यकाल का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस दौरान व्यापार मंडल ने कई प्रस्ताव पारित किए। जिसमें उन्होंने फेरी और बगैर अनुमति के व्यापार कर रहे बाहरी लोगों पर अंकुश लगाने, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान मेले में हुई अराजकता पर चर्चा और पुलिस से मिलकर व्यवस्था में सुधार की मांग,ठगी के बढ रहे मामलों पर अंकुश लगाने की मांग आदि के साथ उपजिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर मंथन किया।

















Leave a comment