Home स्वास्थ्य स्लीप एपनिया के चलते चालकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य

स्लीप एपनिया के चलते चालकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

296

लोहाघाट। स्लीप एपनिया से होने वाली समस्याओं की रोकथाम को लेकर टैक्सी चालकों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण। इस दौरान उपजिला अस्पताल में वाहन चालकों की भीड़ रही।
लोहाघाट थाना प्रभारी एसएसआई चेतन रावत ने बताया कि बीते दिनों गढवाल क्षेत्र के रुद्रप्रयाग में वाहन दुर्घटना हुई थी। जिसमें 13 व्यक्तियों की मौत और 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें पाया गया कि चालक स्लीप एपेनिया नामक बीमारी से ग्रसित था। जिसे देखते हुए हर जगह टैक्सी चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है। सभी चालकों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी चालकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है। उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि स्लीप एपेनिया बीमारी में व्यक्ति सांसे कुछ सेकेंड से लेकर एक मिनट के लिए रुक जाती है, जिससे मस्तिक में रक्त संचार रुक जाता है और चालक सोचने समझने की छमता खो देता है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक शरीर फेट होने से भी यह लक्षण उभर सकता है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

कलीगांव के राकेश पीसीएस के बाद फिर लोअर पीसीएस में हुए सफल, बने सप्लाई इंसपेक्टर

लोहाघाट। नगर के समीप कलीगांव निवासी राकेश कुमार ने लोअर पीसीएस परीक्षा...

नवजात बच्चों में पीलिया के लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं उपचार : डॉ.ऋतु रखोलिया

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की बाल रोग विभागाध्यक्ष ने पीलिया के लक्षणों...

चम्पावत में हुई रन फॉर योगा कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़

  चम्पावत। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय चम्पावत...

17 जून को चम्पावत पुलिस लाइन से गौरल चौड़ मैदान तक होगा होगा रन फॉर योगा का आयोजन

लोहाघाट। 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउन्टडाउन कार्यक्रम के क्रम में...

बाराकोट में आयुष विभाग ने योग से निरोग रहने के गुर सिखाए

  लोहाघाट। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की ओर से 11वें अन्तर्राष्ट्रीय...

लोहाघाट में जनमुद्दों को लेकर बैठक हुई, समस्याओं के समाधान के लिए बनाई रणनीति

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में जनमुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते