Home पर्यावरण मीट मंडी में खतरा बने पेड़ों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू
पर्यावरणसमाज

मीट मंडी में खतरा बने पेड़ों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू

285

 

लोहाघाट । नगर पालिका की मीट मंडी में खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग पर वन विभाग, नगर पालिका और राजस्व विभाग हरकत में आ गया है। तीनों विभागों की संयुक्त टीम ने मीट मंडी का निरीक्षण कर खतरा बने पेड़ों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने खतरा बने पेड़ों की जानकारी दी। एसडीएम रिंकू बिष्ट के दिशा निर्देशन में वन दरोगा नंदाबल्लभ भट्ट, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, नगर पालिका कर्मी प्रमोद महर आदि ने नगर पालिका की मीट मंडी में खतरा बने पेड़ों का जायजा लिया। करीब एक पखवाड़े पूर्व आए अंधड से मीट मंडी में देवदार का एक भारी भरकम पेड़ एकाएक गिर गया था। जिसकी चपेट में आने से एक बाइक दबकर चकनाचूर हो गई थी, जबकि लोग बाल बाल बच गए। मीट विक्रेताओं और लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से खतरा बने पेड़ों के निस्तारण की मांग की थी। वन दरोगा भट्ट ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर मीट मंडी में खतरा बने पेड़ों को चिन्हित किया जा रहा है। जिसकी रिर्पोट तैयार कर उप जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर...

गांव में गुलदार की दहशत तो नगर में बंदरों ने मचाया उत्पात

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कटखने बंदरों ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर...

पहाड़ की बेटी दिया गुरुरानी ने पहाड़ी उत्पादों को दिलाई नई पहचान

रिपोर्टर : जगदीश चंद्र राय ::अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ::: दिया...

सैलपेडू में गोशाला में आग लगने से दो बकरी और एक भैंस जिंदा जले

  लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो...

संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने चम्पावत के किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी

लोहाघाट। डीबीटी परियोजना के तहत संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून की ओर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते