लोहाघाट। उपजिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती और अन्य मरीजों की भीड़ उमड़ी। सप्ताह में करीब दो सौ से अधिक अल्टासाउंड हो रहे हैं।
बुधवार को उपजिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि अस्पताल में अल्टासाउंड की सेवाएं नियमित रुप से चल रही हैं। जिसमें पाटी, देवीधुरा, बाराकोट, पंचेश्वर, घाट और नगर के आसपास के मरीज आ रहे हैं। रेडियोलाजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा ने बताया कि बुधवार को बारिश के बावजूज 70 अल्टासाउंड किए गए। उन्होंने बताया कि कभी एक दिन में 85 से अधिक अल्टासाउंड किए जा रहे हैं। जिसमें अस्पताल बंद होने के बाद भी पांच बजे तक सेवाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अल्टासाउंड किए जाते हैं। डॉ. सोनाली ने बताया कि नई मशीन मिलने से सामान्य गर्भवती के अल्ट्रासाउंड के साथ कई जटिल अल्टासाउंड भी किए गए हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी आदि ने डॉ. सोनाली की कार्यशैली की सराहना की।





















Leave a comment