
लोहाघाट। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत का लोहाघाट आने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
गुरुवार को एनेक्सी भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सामंत का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संचालन सचिन जोशी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख प्रशासक नेहा ढेक, गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, महेन्द्र ढेक, दीपक जोशी, प्रकाश राय, गोविंद प्रसाद, राजू गड़कोटी, एलएम कुंवर, मोहित पाठक, प्रकाश पांडेय, राकेश बोहरा, मोहन पाटनी, हरगोविंद बोहरा, जीवन गहतोड़ी, सूरज कुमार, महेश बोहरा, विनोद बगौली, चन्द्रशेखर जोशी, चन्द्रशेखर जोशी, दीपक नाथ, दशरथ सिंह,पंकज ढेक, देवेन्द्र बोहरा, चन्द्रशेखर बगौली, सुरेन्द्र सामंत, आनंद राय, मुकेश कुमार, विजय सिंह बोहरा, भुवन भट्ट, लोहित खोलिया, मोहन फर्त्याल आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment