लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान विधानसभा चुनाव के लिए राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह रजवार ने दावेदारी प्रस्तुत की।
बुधवार को यूकेडी कार्यालय मीना बाजार में यूकेडी के संस्थापक सदस्य केडी सुतेड़ी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के अब तक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रीय मुद्दों पर कार्य करेंगे और बूथ लेबल तक पार्टी का विस्तार करेंगे। इस दौरान कार्यकारिणी के विस्तार में लोहाघाट विधानसभा अध्यक्ष दरबान सिंह रजवार, हिमांशु ओली लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष, खिलानंद जोशी को लधिया घाटी प्रभारी,महेश डिक्टिया को पाटी प्रभारी, इंदिरा कुल्याल को महिला मोर्चा अध्यक्ष लधियाघाटी, गोविंद बल्लभ पांडेय को मंडल अध्यक्ष मडलक, ईश्वरी दत्त जोशी को मंडल अध्यक्ष लधियाघाटी, विपिन बोहरा को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खेतीखान मनोनित किया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की। संचालन यूकेडी के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा ने किया। इस मौके पर सर्वोच्च सलाकार समिति सदस्य प्रहलाद सिंह मेहता, यूकेडी यूथ अध्यक्ष अमित बिनवाल, गिरधर सिंह अधिकारी, सौरभ देउपा, पूरन सिंह रावत, गुणानंद भट्ट, भुवन खर्कवाल, गिरधर सिंह अधिकारी, नारायण सिंह फर्त्याल मौजूद रहे।






















Leave a comment