
रिपोर्ट :निमिष राय
लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल लोहाघाट ने द्वितीय चरण में पंचेश्वर क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए नगर के व्यापारियों ने सहयोग किया।
रविवार को स्टेशन बाजार लोहाघाट से नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी दानू, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, विनीत सगटा और कीर्ति बगौली आपदा प्रभावित पंचेश्वर क्षेत्र में सामग्री भरा वाहन ले गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष ने बताया कि द्वितीय चरण में पंचेश्वर क्षेत्र के नरसों, ढिढोरा, नैतिक,कायल, डरौं, नेत्र, सिमलौदा, कफलौदा, पन्थूड़ा, भकूंडा, खेत, गजाल, अघोड़ा, लुपड़ा गांव में क्षेत्र में दाल, चावल, आटा, चीनी, नमक, पेस्ट, साबुन,कंबल, कपड़े, साड़ी आदि दैनिक उपभोग की वस्तुओं का वितरण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में उन्होंने डनगांव, नकेला,कमलेड़ी, कायल आदि क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित की। व्यापार मंडल आगे भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत सामग्री का वितरण करेगा। जिसके लिए नगर के व्यापारी इसमें सहयोग कर रहे हैं। वहीं आपदाग्रस्त क्षेत्रो को वाहन रवाना करते वक्त व्यापार मंडल महामन्त्री विवेक ओली, राजू गड़कोटी, सतीश खर्कवाल आदि रहे।






















Leave a comment