Home धार्मिक कनेड़ी कालेशन महोत्सव में हजारों लोग देवी रथ के साक्षी बने
धार्मिक

कनेड़ी कालेशन महोत्सव में हजारों लोग देवी रथ के साक्षी बने

455

लोहाघाट। कनेड़ी कालेशन महोत्सव का देवीरथ के मंदिर में परिक्रमा के बाद समापन हो गया है। इस दौरान हजारों लोगों ने मां भगवती के देवीरथ के दर्शन किए।
रविवार कनेड़ी कालेशन मंदिर में सुबह पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपादित हुआ। दोपहर बाद कनेड़ी गांव से देवीरथ यात्रा को दुर्गम पहाड़ियों से कालेशन मंदिर लाया गया। देवीरथ में सवार मां भगवती के डांगर डॉ. सुधाकर जोशी और कालिका के देव डांगर जोगा दत्त जोशी ने चंवर गाय की पूछ हिलाकर भक्तों आशीर्वाद दिया। भक्तों ने मां भगवती के जयकारे लगाकर रथ को मंदिर की परिक्रमा करवाई। महिलाओं ने देव आधारित मंगल गीतों का गायन किया। इस दौरान देवी रथ के साथ चल रहे कालेशन देवता के देव डांगर दीप जोशी,गोरला देवता के नरेश पांडेय,कटारीमल के कैलाश जोशी, सिद्ध बाबा के प्रमोद जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी,भूमिदार बाबा प्रकाश जोशी,काल कैल बाबा प्रदीप जोशी, सिद्ध बाबा जोशी,निक्कू जोशी,रामू जोशी, गणेश पांडेय,पंचबलिया महेश पांडेय ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर दीप जोशी, मोहन जोशी, गिरीश जोशी, त्रिलोचन पांडेय, प्रदीप जोशी, राकेश जोशी, प्रो. एलएम जोशी, दीप जोशी, प्रकाश जोशी, राजू अधिकारी, रामू जोशी, नरेश पांडेय, महेश पांडेय, प्रमोद जोशी, आशुतोष, हिमांशु, चारु चंद्र, लोकेश, यश मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज का स्वागत

  लोहाघाट।ऋषेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी...

लोहाघाट में 125 वें  वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का आयोजन भव्य होगा

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते