रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। बिशंग क्षेत्र के कर्णकरायत में बीते 21 साल से मेकअप मैन की भूमिका निभाने वाले शिक्षक नरेश फर्त्याल की बारीकी और समर्णण भावना से आज भी पूरा बिशंग क्षेत्र कायल है। रामलीला कमेटी ने इस बार शिक्षक को सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल व व्यवस्थापक रोहन बिष्ट ने बताया कि बिशंग की रामलीला इस साल 22 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला में हमेशा की तरह इस बार भी बेटी बचाओ बेटी पढाओ अवधारणा के तहत महिला कलाकारों का वरियता दी गई है। जिसमें राम की पात्र निहारिका फर्त्याल, लक्ष्मण की पात्र दीया फर्त्याल, सीता की पात्र समीक्षा मौनी,भरत की पात्र खुशी फर्त्याल, शत्रुधन की पात्र अभिलाषा फर्त्याल आदि हैं। इसके साथ पुरुष कलाकारों में रावण के पात्र मनोज मुरारी, कुंभकरण प्रकाश मुरारी, बाणासुर की भूमिका रोहन सिंह बिष्ट, जनक त्रिलोचन मुरारी, परशुराम की भूमिका विशाल फर्त्याल निभा रहे हैं। इन सब कलाकारों को सजने संवरने में बीते 21 साल से शिक्षक नरेश फर्त्याल की अहम भूमिका रही है। जिसमें वह अपनी ड्यूटी के बाद रोजाना समय से आकर हर पात्र के किरदार के हिसाब से जीवंत मेकअप करते हैं। इसके साथ शिक्षक दिनेश फर्त्याल साथ खर और दूषण का शानदार अभिनय भी करते हैं। रामलीला कमेटी ने उनके इस समर्पण की सहराहना करते हुए रामलीला मंचन के दौरान उन्हें सम्मानित करने का निर्णय भी लिया है। रामलीला कमेटी में उत्तम फर्त्याल, कैलाश माहरा, राजू फर्त्याल, विपिन गड़कोटी, सोम करायत, वंश माहरा, उमेश मुरारी, प्रकाश मुरारी, मनोज मुरारी, सुरेश करायत, राजेन्द्र फर्त्याल, महेश मुरारी, सूरज, अवनीत, तन्मय आदि सहयोग कर रहे हैं।






















Leave a comment