लोहाघाट। ऋषेश्वर प्रबंधन समिति की बैठक में ऋषेश्वर मंदिर में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान समिति ने 12 गांव और नगर मंदिर समिति के सामने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
लोहाघाट के रामलीला मैदान में समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समिति ने ऋषेश्वर मंदिर परिसर में किए गए कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों के सामने किए गए विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किए। जिसमें लोगों ने संतोष जताया। अध्यक्ष मेहता ने कहा कि समिति में नए लोगों को नेतृत्व दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के विवाद को सुलझाने के लिए सर्व समिति से एडवोकेट नवीन मुरारी के नेतृत्व में कमेटी बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद 12 गांव और नगर मंदिर समिति की रैली निकलेगी। लोगों ने मिलजुलकर मंदिर विकास के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया। संचालन महासचिव प्रकाश राय ने किया। इस मौके पर डॉ. महेश ढेक, बाबा आदित्य दास, भुवन तीर्थ महाराज, जमुना गिरी महाराज, बृजेश माहरा, सुरेश ढेक, दिनेश ढेक, सुरेन्द्र ढेक, निर्मला अधिकारी, भैरव दत्त राय, रामू ढेक, मनोहर ढेक, एडवोकेट गिरीश राय, गोविंद वर्मा, आनंद पुजारी, शिवराज सिंह, पदमा दत्त पांडेय, रमेश चन्द्र सिंह माहरा, प्रदीप कुंवर, जगदीश कुंवर,भूपाल सिंह मेहता, खीमानंद राय, केदार सुतेड़ी, योगेश मेहता,नवीन खर्कवाल, महेश डांगी,सतीश पांडेय, डीडी पांडेय, सुभाष बगौली, मोहन ढेक, प्रकाश पुनेठा, योगेश पांडेय, विमल कलौनी, दान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment