लोहाघाट। गढवाल विश्वविद्यालय के रिटायर्ड डीन व कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसएस देव की पुस्तक रेमिनेसेन्सेज माई लैंड माई पीपल का भव्य विमोचन किया गया। इस दौरान पुस्तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
शुक्रवार को अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट में आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुद्धिदानंद ने प्रो. एसएस देव की पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रो. देव की यह कृति भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि से समझने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस दौरान प्रो. देव ने बताया कि यह पुस्तक लंदन के ब्लू रोज पब्लिकेशन से प्रकाशित हुई है। 246 पृष्ठ की इस पुस्तक में काली कुमाऊं का इतिहास, सुंई बिशंग के ऐतिहासिक महत्व, नगर लोहाघाट की खाम और लीज की भूमि का वर्णन, अद्वैत आश्रम मायावती के इतिहास आदि के साथ अपने जीवन पर आधारित अनुभवों को बताया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय जुकरिया ने किया। इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद महाराज, स्वामी दिव्यकृपानंद, डॉ. नेहा, डॉ. साक्षी, डॉ. स्नेहा गोडबोले,डॉ. सुनील, कुलदीप देव आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment