लोहाघाट। डेल माउंट स्कालर स्कूल लोहाघाट में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्रबंधक पंकज मुरारी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में 170 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 में नमन माहरा प्रथम, शिवांश माहरा द्वितीय और कोमल फत्र्याल तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह कक्षा 2 में अवनी देव, दिव्यांश ढेक, दिक्षा फत्र्याल, कक्षा 3 में श्रद्धा फत्र्याल,मनीष, यूवी और नवनीत, कक्षा 4 में प्रज्ञा करायत, मानवी ढेक, लवीना और यशमिता, कक्षा पांच में दिव्यांशु मुरारी,आस्था माहरा, वेदिका ढेक, कक्षा 6 में आदर्श माहरा, अंशिका फत्र्याल, सगुन माहरा कक्षा 7 में विवेक मुरारी, आरुषि माहरा, सक्षम मुरारी और कक्षा 8 में मयंक माहरा, अंकिता फत्र्याल और हर्षित फत्र्याल क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान में रहे। निर्णायक कविता मुरारी, पूजा ढेक,सविता देव और रेनू फत्र्याल रहीं। अव्वल प्रतिभागियों को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक सूरज सिंह करायत शौर्य सिंह मेहरा, पवन बहादुर व शिक्षिकाएं सविता देव, कविता मुरारी, दीपा मुरारी, विनीत ढेक, पूजा ढेक, संगीता फर्त्याल, रीता बिष्ट, मंजू जोशी, नीमा अधिकारी, रेनु फर्त्याल मौजूद रहे।






















Leave a comment