लोहाघाट। खड़ी बाजार में खतरा बने बिजली के पोल को हटाने की मांग पर लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द खतरा बने पोल को हटाने की मांग उठाई।
शुक्रवार को नगर लोहाघाट के खड़ी बाजार में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होने बताया कि खड़ी बाजार में ऊर्जा निगम ने क्षतिग्रस्त बिजली के पोल की हालत देखते हुए नया बिजली का पोल लगाया। लेकिन पुराने पोल को अब तक नहीं हटाया गया। ऊर्जा निगम ने नए पोल से बिजली के कनेक्शन दिए तो पुराने पोल में लोगों के मीटर अब तक लगे हुए हैं। कई बार ऊर्जा निगम कार्यालय में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं ऊर्जा निगम के अभियंता ललित बिष्ट ने बताया कि पोल को जल्द हटाया जाएगा। इसके लिए कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति को बंद किया जाएगा। नगर में अन्य स्थान पर भी पुराने पोल को हटाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विपिन वर्मा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल, कैलाश बगौली, प्रकाश बगौली, शंकर सिंह, अजय पुनेठा, ताहिर अहमद, मनोज जोशी, नरेश भट्ट आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment