::: लोगों ने विधायक का किया जोरदार स्वागत::
:: ::हर समस्या के निदान का भरोसा दिया:::::
:: विधायक ने मौके से अधिकारियों को किये फोन:::
लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने विकास खंड लोहाघाट के कोयाटी ग्राम पंचायत का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने विधायक के सम्मुख पानी, बिजली, आवास,सड़क आदि की समस्याओं को बताया।
रविवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने ग्राम पंचायत कोयाटी में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। लोगों ने विधायक को आवास, बिजली की समस्या, सड़क और पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक अधिकारी ने मौके से जलसंस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि हर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि वह विभागीय स्तर की समस्याओं को विभाग द्वारा निदान करेंगे और नीजि समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हर समय तत्पर हैं। इस दौरान विधायक का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, चांद सिंह बोहरा, जीत सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व विधायक ने गुमदेश के कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां पर लोगों ने पानी और आवास की समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिस पर विधायक ने आवास आदि की समस्याओं समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक रौंशाल में चल रही श्रीमदभागवत कथा में शामिल हुए और कथा का श्रवण किया।





















Leave a comment