लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल के महामंत्री विवेक ओली की माता हीरा देवी (65) का उनके आवास पिथौरागढ मार्ग लोहाघाट में सोमवार को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विवेक ओली के साथ भतीजे चन्द्रशेखर ओली, नंद किशोर ओली और कीर्ति ओली ने दी। उनके निधन पर व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया। उनके निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, टीकादेव खर्कवाल, राजू गड़कोटी, बीडी ओली, हरीश मेहता, रमेश मुरारी, नवीन मुरारी, सतीश पांडेय, बसंत पंगरिया, कैलाश खर्कवाल, सचिन जोशी, बल्लू माहरा, सुमित भट्ट, अनूप सगटा, अशोक गड़कोटी, अशोक जुकरिया, दीपक ओली, अमित ओली, जगदीश ओली, देव सिंह धौनी, पप्पू गड़कोटी आदि ने शोक जताया।






















Leave a comment