लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत मध्यगंगोल क्षेत्र के अनेकों गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं सुनकर उनका निदान किया और विभागीय अधिकारियों को जल्द आपदा पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मध्यगंगोल क्षेत्र के सिरमोली, कानाकोट, मल्लीलड़ी, जनकांडे गांव का भ्रमण कर अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर कई समस्याओं का मौके पर निदान किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द आपदा से पीड़ितों को राहत देने के निर्देश दिए। इससे पूर्व लोगों ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक के साथ भ्रमण में कविराज मौनी, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, किशोर माहरा, कैप्टन सुन्दर सिंह देव, अमर सिंह देव सहित कई लोग मौजूद रहे।






















Leave a comment