लोहाघाट। नगर लोहाघाट के टी कॉटेज में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने ऋषेश्वर मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
मंगलवार को नगर के हथरंगिया स्थित टी कॉटेज में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। जिसमें नगर क्षेत्र की महिलाओं ने ऋषेश्वर मंदिर से नगर के मध्य होते हुए कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कथा के मुख्य आयोजक देवी दत्त जुकरिया और खिलानंद जुकरिया ने बताया कथा का वाचन व्यास कमल शिव योगी करेंगे। मुख्य यजमान अनिल जुकरिया है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी, राजू गड़कोटी, दानू सुतेड़ी, बृजेश माहरा, टीकादेव खर्कवाल, जमुना गिरी महराज, बाबा आदित्यदास, बाबा भुवन गिरी,धर्मराजानंदपुरी, जगदीश ओली,अमित जुकरिया, अमित साह, हरीश मेहता, नरेश ढेक, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, दीपक मुरारी, संजय चौबे, सुरेन्द्र सिंह, कै. आरएस देव, गिरधर अधिकारी, विमल कलौनी, कै. रधुवीर सिंह,महेश सुतेड़ी, दिनेश पुनेठा, सतीश पुनेठा, मयंक पुनेठा, खुशाल मेहता,गिरीश जोशी,नित्यानंद मुरारी, हेम राय सहित आदि नगर की महिलाएं मौजूद रहीं।






















Leave a comment